politics
किसान जन चेतना रैली में उमड़ेगा अन्नदाताओं का सैलाब, डीएम कार्यालय से लखनऊ तक पहुंचेगी किसानों की आवाज
मुजफ्फरनगर। किसानों की समस्याओं और विभिन्न मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए आगामी 24 अगस्त को मुजफ्फरनगर में किसान जन चेतना रैली और किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा। किसान चिंतक एवं किसान सेवक विनीत कुमार त्यागी ने किसानों से बड़ी संख्या में डीएम कार्यालय पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पंचायत के माध्यम से गांव-देहात की आवाज को जिला मुख्यालय से लेकर लखनऊ तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। विनीत कुमार त्यागी ने बताया कि किसान ट्रैक्टर, झोटा-बुग्गी और अपने निजी साधनों से किसान पंचायत में पहुंचेंगे। इस दौरान किसानों की 22 सूत्रीय मांगों और सुझावों ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन