business
किरतपुरा GSS से जुड़े फीडरों की बिजली बंद:मरम्मत कार्य के कारण 21 अगस्त को 3 घंटे आपूर्ति बाधित रहेगी
कोटपूतली में 33/11 केवी किरतपुरा जीएसएस पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण शुक्रवार, 21 अगस्त को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 7 बजे से 10 बजे तक, कुल तीन घंटे के लिए की जाएगी। इस दौरान 33/11 केवी जीएसएस किरतपुरा से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। विद्युत निगम के सहायक अभियंता (HTM) अमित ढाका ने बताया कि जीएसएस पर जरूरी रखरखाव कार्यों के चलते यह शटडाउन लिया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से इस अवधि में सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
Read full article on Bhaskar