Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

कानपुर में आजादी का जश्न:BJP, सपा और कांग्रेस नेताओं ने जगह-जगह फहराया तिरंगा, नसीम और इरफान सोलंकी ने साथ किया झंडा रोहण

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 15, 2026 👁 5 views
कानपुर में आजादी का जश्न:BJP, सपा और कांग्रेस नेताओं ने जगह-जगह फहराया तिरंगा, नसीम और इरफान सोलंकी ने साथ किया झंडा रोहण
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को कानपुर में भाजपा, सपा और कांग्रेस के नेताओं ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किए। विधायक और पार्टी पदाधिकारी लोगों के बीच पहुंचे और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस दौरान देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सीसामऊ में नसीम और इरफान सोलंकी ने किया झंडारोहण सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में विधायक नसीम सोलंकी और पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने कई स्थानों पर पहुंचकर झंडारोहण किया। उन्होंने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश के वीर शहीदों को नमन किया। भाजपा नेताओं ने भी मनाया स्वतंत्रता दिवस गोविंदनगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने शास्त्री नगर पार्क में झंडारोहण किया। उन्होंने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। वहीं आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न झंडारोहण कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों को शुभकामनाएं दीं। सीसामऊ और आर्यनगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व मंत्री सुरेश अवस्थी भी क्षेत्र में आयोजित झंडारोहण कार्यक्रमों में पहुंचे। कैंट और बिठूर में भी हुए कार्यक्रम कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक हसन रूमी ने परमपुरवा और बाबूपुरवा में झंडारोहण किया। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने ऐतिहासिक नानाराव पेशवा पार्क में तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन किया। कांग्रेस और सपा नेताओं ने भी फहराया तिरंगा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण कानपुर संदीप शुक्ला ने महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में झंडारोहण किया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष फजल महमूद ने गोविंदनगर में तिरंगा फहराकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल नजर आया और भारत माता के जयकारों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan