crime
कानपुर में 20 दिन में बना हुक्का बार:संचालक समेत 11 पकड़े गए, 15 हजार किराए पर लिया था कमरा
कानपुर के थाना चकेरी इलाके में महज 20 दिन पहले शुरू हुआ हुक्का बार पुलिस की छापेमारी में बेनकाब हो गया। ‘सोशल लाइफ’ नाम से संचालित किए जा रहे ठिकाने पर पुलिस ने छापा मारकर संचालक समेत 11 लोगों को मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने बुधवार रात 7:35 बजे छापेमारी करके छह हुक्के समेत भारी मात्रा में सामग्री बरामद की। कार्रवाई की सूचना मिलते ही एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह और एडीसीपी शिवा सिंह भी मौके पर पहुंचीं। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि, मंगला विहार गद्दियाना निवासी युवक ने करीब 20 दिन पहले कमरा 15 हजार रुपये मासिक किराए पर लिया था। इसी जगह पर ‘दी सोशल लाइफ’ के नाम से हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। यहां आने वाले लोगों से 100 से 300 रुपये तक वसूले जाने की बात सामने आई है। जांच में सामने आया कि तौसीफ 12वीं कक्षा का छात्र है। वह प्रॉपर्टी डीलर का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि कम उम्र के युवक ने हुक्का बार संचालन कैसे शुरू किया और इसके पीछे अन्य कौन लोग जुड़े थे। इसके अलावा ये माल कहां से लाया जाता है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से छह हुक्के समेत भारी मात्रा में सामग्री बरामद किए और संचालक समेत 11 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस अब बरामद सामान और मौके पर मिले लोगों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने सभी को निजी मुचलके में छोड़ दिया।
Read full article on Bhaskar