top
कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:करोड़पति कारोबारी की बहू समेत तीनों आरोपियों की रिमांड मंजूर; व्यापारी की हत्या, सिर गड्ढे में मिली
नमस्कार, कानपुर की आज (मंगलवार) की 10 बड़ी खबरें... करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बहू शालू समेत तीनों आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर हो गई है। अब तीनों से 24 घंटे तक पुलिस पूछताछ करेगी। वहीं, दिनदहाड़े व्यापारी की गला काटकर हत्या कर दी गई। धड़ बीच सड़क पर पड़ा था। सिर 12 फीट की दूरी पर पानी के गड्ढे में मिला। ओवैसी के गठबंधन ऑफर पर सपा MLA ने पलटवार किया। उन्होंने कहा- ये भाजपा की B टीम नहीं, बल्कि 'एडवांस टीम' है। गरीबों की मदद और अपने औचक निरीक्षण से चर्चा में रहे DM जितेन्द्र प्रताप का लखनऊ ट्रांसफर हो गया है। अब नए डीएम महेन्द्र सिंह तंवर होंगे। नगर निगम टेंडर की जांच अफसर-पार्षदों तक पहुंच गई है। 15 से ज्यादा फर्मों में गड़बड़ी मिली है। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें...।
Read full article on Bhaskar