politics
कानपुर BJP कार्यालय में मारपीट का मामला गर्माया! जांच कमेटी ने माना अनुशासनहीनता, प्रदेश समिति करेगी कार्रवाई
कानपुर (उत्तर प्रदेश)। नौबस्ता स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्टी कार्यालय में पिछले दिनों क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी के स्वागत के दौरान दो वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच हुई मारपीट और हंगामे के मामले में जांच प्रक्रिया पूरी हो गई है। गठित जांच समिति ने अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू को सौंप दी है। जांच कमेटी ने पूरे घटनाक्रम, नारेबाजी और हाथापाई को पार्टी के नियमों और मर्यादा के खिलाफ गंभीर 'अनुशासनहीनता' माना है और इसमें शामिल दोषियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की सिफारिश की है। क्या था पूरा विवाद? नौबस्ता स्थित क्षेत्रीय/जिला कार्यालय क्षेत्रीय ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन