politics
कन्नौज में लेखपालों ने अतिरिक्त क्षेत्र के बस्ते जमा किए:बोले- अब सिर्फ मूल क्षेत्र का करेंगे काम; ऑनलाइन-ऑफलाइन काम से भी इनकार
कन्नौज की तीनों तहसीलों के लेखपालों ने अतिरिक्त क्षेत्र का काम करने से इनकार करते हुए मंगलवार शाम 5 बजे अपने बस्ते जमा कर दिए। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के नेतृत्व में लेखपाल रजिस्ट्रार कानूनगो के कार्यालय पहुंचे और अतिरिक्त क्षेत्रों की जिम्मेदारी से संबंधित बस्ते जमा किए। उन्होंने कहा कि अब वे सिर्फ अपने मूल तैनाती क्षेत्र का काम करेंगे। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार और महामंत्री अभिषेक द्विवेदी की अगुवाई में लेखपालों का समूह रजिस्ट्रार कानूनगो रामजीवन के कार्यालय पहुंचा। यहां बस्ते जमा करने के बाद लेखपालों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। महामंत्री अभिषेक द्विवेदी ने कहा कि लेखपालों की समस्याओं और मांगों को लेकर संगठन कई बार शासन के सामने बात रख चुका है। इसके बावजूद सुनवाई नहीं होने के कारण अतिरिक्त क्षेत्रों की जिम्मेदारी नहीं निभाने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पहले ही अवगत कराया जा चुका था। अतिरिक्त क्षेत्र का ऑनलाइन-ऑफलाइन काम नहीं करेंगे लेखपालों ने कहा कि अब वे केवल अपने मूल तैनाती वाले क्षेत्र की जिम्मेदारियां निभाएंगे। अतिरिक्त क्षेत्र से संबंधित कोई भी ऑनलाइन या ऑफलाइन काम नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान शुभम मिश्रा, विशाल चौरसिया, निखिल कुमार, आफताब आलम, अखिलेश मिश्रा, अभिनय गौतम और रीतू सिंह समेत कई लेखपाल मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar