Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

काम के लिए निकले अधेड़ का तालाब में मिला शव:गोंडा में तालाब में उतराता मिला, परिजन बोले- पैर फिसलने से डूबे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 18, 2026 👁 1 views
काम के लिए निकले अधेड़ का तालाब में मिला शव:गोंडा में तालाब में उतराता मिला, परिजन बोले- पैर फिसलने से डूबे
गोंडा के तुर्काडीहा गांव में एक 58 वर्षीय व्यक्ति का शव तालाब में मिला है। मृतक की पहचान दया शंकर मिश्र के रूप में हुई है। वे गुरुवार रात शौच के लिए घर से निकले थे। आज शुक्रवार शाम करीब 5 बजे ग्रामीणों ने उनका शव 'होलिकाहा तालाब' में तैरता हुआ देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि दया शंकर मिश्र गुरुवार रात करीब 11 बजे शौच जाने की बात कहकर घर से निकले थे। जब वे काफी देर तक नहीं लौटे, तो घरवालों को लगा कि वे किसी काम से रुक गए होंगे या गांव में ही कहीं चले गए होंगे। सुबह जब परिवार के लोग जागे और दया शंकर को बिस्तर पर नहीं पाया, तो उन्हें चिंता हुई। परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन रात भर उनका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे कुछ ग्रामीण गांव के बाहर 'होलिकाहा तालाब' की ओर गए। वहां उन्होंने पानी में एक शव तैरता हुआ देखा। पास जाकर देखने पर ग्रामीणों ने शव की पहचान दया शंकर मिश्र के रूप में की। उन्होंने तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों का मानना है कि रात के अंधेरे में तालाब के किनारे जाते समय उनका पैर फिसल गया होगा। इससे वे गहरे पानी में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली देहात थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला डूबने का लग रहा है। हालांकि, मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। इस घटना के बाद से परिवार में दुख का माहौल है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan