crime
कुलपति की गाड़ी KGMU में जाम में फंसी:गांधी वार्ड के पास रास्ता संकरा होने से अटकी कार, स्टाफ ने पहुंचकर खुलवाया रास्ता
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) कैंपस में बुधवार को कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद की गाड़ी जाम में फंस गई। गांधी वार्ड के पास अचानक गाड़ी फंसने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। काफी देर तक रास्ता साफ नहीं होने पर स्टाफ को मौके पर पहुंचना पड़ा। इसके बाद किसी तरह उनकी गाड़ी को वहां से निकाला गया। दरअसल, बुधवार को OPD से लौट रहीं KGMU की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद की गाड़ी गांधी वार्ड के पास पहुंची थी। यहां सड़क के किनारे और आसपास कई वाहन खड़े होने के कारण रास्ता काफी संकरा था। कुलपति की गाड़ी आगे बढ़ने के दौरान जाम में फंस गई। काफी देर तक वाहन निकलने की जगह नहीं मिलने पर स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर रास्ता साफ कराया।
Read full article on Bhaskar