Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
politics

कलेक्टर ने पूछा-अस्पताल में सही इलाज मिल रहा या नहीं:जवाब मिला- व्यवस्थाएं ठीक, परिजन को ठहरने का इंतजाम करने दिए निर्देश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 28, 2026 👁 1 views
कलेक्टर ने पूछा-अस्पताल में सही इलाज मिल रहा या नहीं:जवाब मिला- व्यवस्थाएं ठीक, परिजन को ठहरने का इंतजाम करने दिए निर्देश
रायसेन कलेक्टर रोहित सिसोनिया बुधवार को जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने सभी वार्डों में घूम-घूमकर स्वास्थ्य सुविधाओं और इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने मरीजों और उनके घर वालों से बातचीत की और पूछा कि अस्पताल में सही इलाज मिल रहा है या नहीं, जिस पर परिजनों ने व्यवस्थाओं को ठीक बताया। कलेक्टर ने प्रसूता वार्ड, ममता वार्ड, एसएनसीयू और एनआरसी समेत कई वार्डों का मुआयना किया। ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्थाएं देखकर उन्होंने संतोष जताया और सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री व सिविल सर्जन डॉ. अनिल ओढ़ से अस्पताल की जानकारी ली। उन्होंने साफ कहा कि हर मरीज को समय पर अच्छा और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलना चाहिए और अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाए। मरीजों के घर वालों के लिए रुकने का इंतजाम मरीजों के साथ आने वाले परिजन की परेशानी को देखते हुए कलेक्टर ने उनके ठहरने की व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिजन को अक्सर लंबे समय तक अस्पताल में रुकना पड़ता है, इसलिए उनके लिए रुकने का बेहतर इंतजाम किया जाए ताकि उन्हें कोई दिक्कत न हो। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की हिदायत कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को हिदायत दी कि मरीजों की देखभाल में कोई ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लगातार सुधारने और सुविधाओं को और बेहतर करने पर जोर दिया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan