politics
कांग्रेसियों का गौ-माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने का संकल्प:2 हजार लोगों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, बोले- राष्ट्रपति को भजेंगे
जिला कांग्रेस कमेटी पाली की ओर से गोवंश संरक्षण और संवर्धन के साथ गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर शहर के बाड़सा रिसोर्ट में गोमाता राष्ट्रमाता संकल्प समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से कांग्रेस जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और गोशालाओं से जुड़े लोग शामिल हुए। समारोह के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा का जन्मदिन भी मनाया गया। विभिन्न सामाजिक और कांग्रेस संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देकर बहुमान किया। इस दौरान पूर्व पार्षद मोहसीन खत्री सहित कुछ लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा के लिए समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की दिशा में प्रयास करने का संकल्प लिया। इस मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम तैयार किए गए ज्ञापन पर करीब 2 हजार लोगों ने हस्ताक्षर किए। समारोह में भजन कलाकार महेंद्र सिंह राठौड़ ने गोमाता और देशभक्ति से जुड़े भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन संगठन महासचिव जोगाराम सोलंकी और प्रमोद परिहार ने किया। गोवंश संरक्षण की सामूहिक जिम्मेदारी समारोह में जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा, विधायक भीमराज भाटी और प्रदेश कांग्रेस महासचिव भूराराम सीरवी ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में गोवंश का विशेष महत्व है। बेसहारा गोवंश की देखभाल, गौशालाओं को मजबूत करने और पशु कल्याण के लिए प्रभावी कदम उठाना समाज और सरकार की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रदेश सचिव डिम्पल राठौड़, महावीर सिंह सुकरलाई और पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़ ने भी गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता जताई। ज्ञापन में रखीं 5 प्रमुख मांगें राष्ट्रपति के नाम दिए जाने वाले ज्ञापन में गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने के लिए संवैधानिक और कानूनी प्रक्रिया शुरू करने, गोवंश संरक्षण के लिए राष्ट्रीय नीति बनाने और निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए गौशालाओं को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके साथ ही गोवंश की नस्लों के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष योजनाएं शुरू करने तथा किसानों और पशुपालकों को गोपालन के लिए प्रशिक्षण, आर्थिक और तकनीकी सहायता देने की मांग भी रखी गई। इनकी रही मौजूदगी कार्यक्रम में पाली शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई, मंगलाराम बाड़सा, मदनसिंह जागरवाल, नीलम बिड़ला, भंवर राव, सुनील बैरवा, जीवराज बोराणा, मेहबूब टी, प्रकाश सांखला, हुकमसिंह आकड़ावास, मोहनलाल टांक, गोविंद बंजारा, भेरूसिंह सोनाणा, यशपालसिंह कुम्पावत, हितेश सिरोया, महावीर कटारिया, करणसिंह मेड़तिया, कृष्णा सांसी, दिलीप ओड, रफीक गोरी, अनिल भाटी, मांगूसिंह दुदावत, ताराचन्द चन्दनानी, आमीन अली रंगरेज, रफीक चौहान, शहजाद शेख, आमीन डायर, हेमाराम पटेल, भैराराम गुर्जर, रमेश चावला, मोनू मेघवाल, विनोद मोदी, मोहनसिंह हेमावास, चन्द्रपाल सिंह पुनायता, निर्मल तेजी, सुनील रामावत, जावेद गोरी, असगर खत्री, साबिर अशरफी, दिनेश दवे सहित कई जने मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar