politics
कांग्रेस नेताओं पर वंदे मातरम अपमान का आरोप:भाजपा ने मशाल रैली निकालकर जताया विरोध, विधायक ने कहा देश नहीं भूलेगा
बालाघाट। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय में 'वंदे मातरम' के कथित अपमान का मामला सामने आया है। भाजपा ने कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पर 'वंदे मातरम' का विरोध और अपमान करने का आरोप लगाया है। इस आरोप के विरोध में रविवार शाम भाजपा ने बालाघाट में मशाल जुलूस निकाला। शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच भाजपा कार्यालय से शुरू हुआ यह जुलूस आंबेडकर चौक पहुंचा। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'वंदे मातरम' का गान किया। विधायक राजकुमार कर्राहे ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय में 'वंदे मातरम' गान के दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसका अपमान किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस अपमान को कभी नहीं भूलेगी और कांग्रेस को इसका सबक सिखाएगी। नगर अध्यक्ष राकेश सेवईवार ने भी कांग्रेस नेताओं पर 'वंदे मातरम' के अपमान का आरोप लगाते हुए इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी और कांग्रेस को इसका जवाब मिलेगा।
Read full article on Bhaskar