crime
Jodhpur News : भंवरी देवी हत्याकांड पर उबाल, हजारों लोगों ने घेरा फलोदी कलेक्ट्रेट, बोले- पहले अफसर हटाओ
Bhanwari Devi Hatyakand : फलोदी में हजारों लोगों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी व अधिकारियों को हटाने की मांग की. SIT जांच में जुटी है. घटना 27 जुलाई की रात लोहावट क्षेत्र के जंभेश्वर नगर गांव में हुई थी. बताया गया कि भंवरी देवी रात में घर के बाहर सो रही थीं. इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया. अपनी मां को बचाने के लिए उनकी दोनों बेटियां भी आगे आईं, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया. हमले में भंवरी देवी की मौत हो गई, जबकि उनकी दोनों बेटियां घायल हो गईं.
Read full article on News 18 Hindi