Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

झांसी जिला जज आवास के बाहर मिला लावारिश बैग:धुआं उठता देख राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना, निकला नाइट्रोजन सिलेंडर और एनिमल सीमेन

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 15, 2026 👁 2 views
झांसी जिला जज आवास के बाहर मिला लावारिश बैग:धुआं उठता देख राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना, निकला नाइट्रोजन सिलेंडर और एनिमल सीमेन
झांसी के सीपरी बाजार में मंगलवार शाम जनपद न्यायाधीश आवास के सामने लावारिस बैग से धुआं निकलता देख हड़कंप मच गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। न्यायाधीश आवास के पास बैग पड़ा होने से पुलिस भी सतर्क हो गई और मौके पर पहुंचकर बैग खुलवाया। जांच में पुलिस को बैग के अंदर छोटा नाइट्रोजन गैस सिलेंडर और एक बॉक्स में एनिमल सीमेन रखा मिला। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया बैग किसी व्यक्ति का अनजाने में गिरा हुआ प्रतीत हो रहा है। सीपरी बाजार से इलाइट जाने वाले रास्ते पर पड़ा था बैग एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम सीपरी बाजार पुलिस को सूचना मिली थी कि सीपरी बाजार से इलाइट की ओर जाने वाले रास्ते पर ओवरब्रिज के आखिरी हिस्से में जनपद न्यायाधीश आवास के पास एक लावारिस बैग पड़ा है। राहगीरों ने बताया था कि बैग से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बैग को खुलवाकर उसकी जांच कराई। सीसीटीवी से मालिक की तलाश एसपी सिटी के अनुसार, बैग की तलाशी में एक छोटा नाइट्रोजन गैस सिलेंडर और बॉक्स में एनिमल सीमेन मिला। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में किसी आपराधिक घटना की बात सामने नहीं आई है। यह बैग किसी व्यक्ति का अनजाने में गिरा हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बैग के मालिक का पता लगाया जा सके।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan