Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

झपकी आने से खंदी में पलटा ट्रक, ड्राइवर की मौत:लक्सर से टायर लेकर लखनऊ जा रहा था; पशु को बचाने के दौरान हादसा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 2, 2026 👁 7 views
झपकी आने से खंदी में पलटा ट्रक, ड्राइवर की मौत:लक्सर से टायर लेकर लखनऊ जा रहा था; पशु को बचाने के दौरान हादसा
संभल में आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह करीब 11:45 बजे नींद की झपकी आने से एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी में पलट गया। हादसा बनियाठेर थाना क्षेत्र के नया चंदौसी बाईपास पर हुआ। ट्रक हरिद्वार के लक्सर से टायर लेकर लखनऊ जा रहा था। हादसे में ट्रक के अंदर फंसे ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने उसे बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल चंदौसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पशु को बचाने के दौरान अनियंत्रित हुआ ट्रक मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर के सरवत गांव निवासी शाहिद अहमद (63) पुत्र मजीद अहमद के रूप में हुई है। शाहिद मंगलवार रात लक्सर से ट्रक में टायर भरकर लखनऊ के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह अचानक उसे नींद की झपकी आ गई। इसी दौरान सड़क पर आए एक पशु को बचाने की कोशिश में ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खंदी में पलट गया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक के अंदर फंस गया। पुलिस ने ड्राइवर को ट्रक से बाहर निकाला हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे शाहिद को बाहर निकाला। इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल चंदौसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। लखनऊ ले जाए जा रहे थे टायर हरिद्वार निवासी विकास ने बताया कि उन्हें पुलिस के माध्यम से हादसे की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि ट्रक में टायर लदे हुए थे, जिन्हें लखनऊ ले जाया जा रहा था। थाना प्रभारी बोविंद्र शर्मा ने बताया कि ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है। ट्रक मालिक मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan