politics
झाबुआ में तड़वी-पटेलों ने रैली निकली, कलेक्ट्रेट पहुंचे:बोले- सरकार ने नियुक्त किया, लेकिन काम नहीं दे रही, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन करेंगे
झाबुआ जिले के तड़वी-पटेल अपनी मांगों को लेकर बुधवार को सड़कों पर उतर आए। आदर्श ग्रामीण पटेल संघ के बैनर तले जुटे पटेल समाज के लोगों ने डीआरपी लाइन से कलेक्टर दफ्तर तक जोरदार रैली निकाली। इस दौरान हाथों में ज्ञापन थामे ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। पटेल संघ ने भू-राजस्व संहिता की धारा 222 का हवाला देते हुए कहा कि सरकार की तरफ से नियुक्त होने के बावजूद उनसे तय काम नहीं कराए जा रहे हैं। संघ ने मांग की है कि ग्राम पटेलों को उनके कानूनी अधिकारों और जिम्मेदारियों की साफ-साफ लिखित जानकारी दी जाए और संबंधित अफसरों को नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए जाएं। 8 दिन में सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पटेल ने कहा कि समाज लंबे समय से अपनी बात प्रशासन के सामने रख रहा है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर 8 दिनों के भीतर मांगों पर कोई फैसला नहीं लिया गया, तो पटेल संघ उग्र धरना-प्रदर्शन करेगा और जरूरत पड़ने पर झाबुआ में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
Read full article on Bhaskar