Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

जगदीश प्रसाद गौड़ ने करौली एडीएम का कार्यभार संभाला:हिण्डौन एसडीएम से तबादले के बाद मिली नई जिम्मेदारी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 18, 2026 👁 2 views
जगदीश प्रसाद गौड़ ने करौली एडीएम का कार्यभार संभाला:हिण्डौन एसडीएम से तबादले के बाद मिली नई जिम्मेदारी
प्रशासनिक फेरबदल के बाद जगदीश प्रसाद गौड़ ने करौली के अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने पदभार संभालने के बाद कार्यालय के कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर निवर्तमान एडीएम महावीर सिंह ने उन्हें पौधा भेंट कर स्वागत किया। जगदीश प्रसाद गौड़ इससे पहले हिण्डौन के उपखंड अधिकारी (एसडीएम) के पद पर कार्यरत थे। राज्य सरकार द्वारा हाल ही में किए गए प्रशासनिक तबादलों के बाद उन्हें करौली एडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, निवर्तमान एडीएम महावीर सिंह का तबादला राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल, जयपुर में सचिव पद पर किया गया है। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत नवनियुक्त एडीएम गौड़ ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कर्मचारियों से उनके कार्यों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही, विभागीय कार्यों के समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने सोमवार रात को 53 आरएएस और 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। इसी प्रशासनिक फेरबदल के तहत जगदीश प्रसाद गौड़ को करौली एडीएम का पदभार सौंपा गया है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan