crime
जयपुर: राजस्थान मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को बम से उड़ाने की धमकी; पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को किया गिरफ्तार
जयपुर। जयपुर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को बम से उड़ाने की धमकी भरा फोन आया। यह कॉल जयपुर कंट्रोल रूम में आई, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया। स्थिति का जायजा लेने के लिए डीसीपी (दक्षिण) राजर्षि राज मौके पर पहुंचे। सीएमओ में पुलिस, डॉग स्क्वॉड, एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों को तैनात किया गया। अधिकारियों के अनुसार, करीब साढ़े चार घंटे तक पूरे भवन की गहन तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन