Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

जयपुर में कर्जा चुकाने लिए CA को किडनैप किया:तीन दोस्तों ने मिलकर बनाया था प्लान, पुलिस ने 500 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 18, 2026 👁 1 views
जयपुर में कर्जा चुकाने लिए CA को किडनैप किया:तीन दोस्तों ने मिलकर बनाया था प्लान, पुलिस ने 500 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा
जयपुर के सेंट्रल पार्क से चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के किडनैपिंग मामले का अशोक नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में 1 हजार से ज्यादा CCTV फुटेजों को खंगालकर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों दोस्तों हैं। फिरौती के लिए किडनैपिंग का प्लान बनाया था। चौथा साथी फरार है। पुलिस से बचने के लिए बदमाश बार-बार अपने छिपने के ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने बताया कि कर्जा चुकाने और शौक पूरे करने के लिए सीए को किडनैप करने का प्लान बनाया था। सेंट्र्ल पार्क से किडनैप की कोशिश हुई थी दरअसल, 10 सितंबर को सेंट्रल पार्क की पार्किंग से 50 साल के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) राजीव गुप्ता को किडनैप किया गया था। सुबह मॉर्निंग वॉक पर आए सीए राजीव को हथियार के दम पर उनकी ही मर्सिडीज कार में किडनैप किया गया। बचने के लिए राजीव ने चलती कार का गेट खोलकर अपने दोनों पैर बाहर निकाल लिए थे। संघर्ष के दौरान कार आमेर थाना इलाके में दो वाहनों से टकरा गई थी। इसके बाद कार कच्चे रास्ते पर नाले में पलट गई थी। हादसे के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए थे। आमेर थाना पुलिस ने मौके से सीए राजीव गुप्ता को सुरक्षित दस्तयाब किया था। उनकी मर्सिडीज कार भी पुलिस ने बरामद कर ली थी। अशोक नगर थाना पुलिस की ओर से किडनैपिंग का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरु की गई थी। बाइक सवार बदमाश दो साथियों को सेंट्रल पार्क छोड़कर गया था DCP(साउथ) राजर्षिराज वर्मा ने बताया- पुलिस टीम ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और आवाजाही के रूट को ट्रेस किया। जांच में सामने आया कि बाइक पर आया बदमाश अपने दोनों साथियों को सेंट्रल पार्क के पास छोड़कर चला गया था। बाइक के नंबर के आधार पर जांच करने पर नंबर प्लेट फर्जी होना सामने आया। बार-बार ठिकाना बदलते रहे बदमाश सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक का पीछा करते हुए पुलिस टीम आगरा रोड तक पहुंची थी। हादसे के बाद कार छोड़कर भागे दोनों बदमाशों ने अपने तीसरे साथी को कॉल कर आस-पास बुलाया। फिर बाइक पर बैठकर फरार हो गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पीछा कर बदमाशों को दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस से बचने के लिए बदमाश बार-बार अपने छिपने के ठिकानों को बदल रहे थे। पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर दबिश देकर बदमाशों को धर-दबोचा। पुलिस प्रारम्भिक पूछताछ में चार दोस्तों के मिलकर प्लान बनाना सामने आया है। कर्जा चुकाने और शौक पूरे करने के लिए सीए को किडनैप करने का प्लान बनाया था। बदमाशों ने दो दिन रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया था। मामले में बस्सी थाना इलाके के पोतली गांव निवासी चेतन शर्मा उर्फ लाला (24), खो नागोरियान थाना इलाके के नूर नगर लुनियावास गोनेर रोड निवासी जैनुल खान (23) और बस्सी थाना क्षेत्र स्थित गांव पोतली निवासी हनुमान प्रजापत (23) को गिरफ्तार किया गया है। चेतन का कहने वाला है। ये भी पढ़ें... जयपुर- सेंट्रल पार्क से चार्टर्ड अकाउंटेंट का किडनैप:मर्सिडीज कार में लेकर भागे, 15KM दूर पलटी गाड़ी, CA को छोड़कर आरोपी फरार
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan