Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

जयपुर में जबरदस्ती का विरोध करने पर महिला की हत्या:आरोपी अश्लील फिल्म देखने का आदी; प्लॉट पर सफाई के बहाने ले गया था साथ

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 27, 2026 👁 1 views
जयपुर में जबरदस्ती का विरोध करने पर महिला की हत्या:आरोपी अश्लील फिल्म देखने का आदी; प्लॉट पर सफाई के बहाने ले गया था साथ
जयपुर के सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में 6 दिन पहले महिला के ब्लाइंड मर्डर मामले में पुलिस ने रविवार शाम खुलासा किया। पुलिस ने महिला की हत्या कर भागे बदमाश को बारां से पकड़ा है। हत्या का आरोपी महिला को प्लॉट पर सफाई कराने के नाम पर मजदूरी के बहाने सुनसान जगह ले गया था। इसके बाद आरोपी ने रेप करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने पत्थर से महिला के सिर-मुंह पर हमला कर हत्या कर दी थी। डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज ने बताया- हत्या के मामले में आरोपी नीरज लोनी (35) निवासी कटनी मध्यप्रदेश को अरेस्ट किया है। वह सांगानेर सदर के वाटिका में किराए से रहकर मजदूरी करता था। पुलिस टीम ने महिला के ब्लाइंड मर्डर में वारदातस्थल के आस-पास लगे 100 से अधिक कैमरे खंगालकर आरोपी की पहचान की। आरोपी अश्लील फिल्म देखने का आदी है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। शराब पीने के बाद सफाई के बहाने महिला को ले गया डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज ने बताया- पूछताछ में आरोपी ने कहा कि वह अश्लील फिल्म देखने और शराब पीने का आदी है। उसकी पत्नी गांव में रहती है और वह जयपुर में किराए के कमरे में अकेला रहता है। वह मजदूरी के लिए 21 सितंबर को वाटिका की चौखटी पर गया था। काम नहीं मिलने पर वह वापस अपने कमरे पर आ गया। शराब पीने के बाद वापस चौखटी पर गया। प्लानिंग के तहत महिला मजदूर को प्लॉट पर सफाई करवाने के बहाने साथ ले गया। रिंग रोड के पास सुनसान जगह खाली प्लॉट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर भारी पत्थर से उसके सिर पर वार कर हत्या कर फरार हो गया। बारां से पकड़ा पुलिस ने बताया- हत्या के बाद बचने के लिए आरोपी के अपने गांव भागने का पता चला। बाद में पुलिस टीम को चकमा देने के लिए आरोपी गांव जाने की जगह बारां चला गया। हत्यारे का पीछा कर रही पुलिस टीम ने बारां के छबड़ा से उसे धर-दबोचा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan