business
जयपुर में भाजपा-कांग्रेस के 99 उम्मीदवार करोड़पति:सबसे अमीर के पास 35 करोड़, कांग्रेस उम्मीदवार के खाते में 12 रुपए; महिलाओं में बीजेपी उम्मीदवार ज्यादा अमीर
जयपुर में पार्षद का चुनाव लड़ रहे भाजपा-कांग्रेस के 298 उम्मीदवारों में से 99 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इसमें भाजपा के 62 और कांग्रेस के 35 प्रत्याशी हैं। दोनों दलों में टॉप-5 करोड़पति की लिस्ट में वार्ड-112 के प्रत्याशी बीजेपी के सुनील कोठारी सबसे आगे हैं। कोठारी के पास करीब 35 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। पेशे से रत्न व्यवसायी सुनील कोठारी पर 4.50 करोड़ तो उनकी पत्नी पर 11 करोड़ की देनदारी बकाया है। वहीं दूसरे नंबर पर वार्ड-62 के बीजेपी प्रत्याशी रामावतार शर्मा है जिनके पास कुल 34 करोड़ 49 लाख की चल अचल संपत्ति है। रामावतार की पत्नी के पास भी 30 करोड़ की कुल संपत्ति है। वहीं तीसरे नंबर पर भाजपा के वार्ड-35 से प्रत्याशी विमल कटियार है जिनके पास 15 करोड़ की संपत्ति है। इनकी पत्नी के पास भी लगभग 4 करोड़ की संपत्ति है। चौथे नंबर पर वार्ड-131 से कैलाश चंद मीणा है जिनके पास लगभग 13 करोड़ रुपये की टोटल संपत्ति है। वहीं पांचवे नंबर पर वार्ड-36 से कांग्रेस प्रत्याशी रतन चौपड़ा है जिनके पास 11 करोड़ की चल अचल संपत्ति है। बीजेपी के बीजेपी नरेंद्र सिंह शेखावत के पास 1 करोड़ 9 लाख की संपत्ति है लेकिन शेखावत की पत्नी के पास लगभग 9 करोड़ 19 लाख की संपत्ति है। टॉप-5 करोड़पति उम्मीदवार 5 सबसे कम पैसे वाले उम्मीदवार NSUI प्रवक्ता की पत्नी के खाते में 12 रुपये वार्ड-20 से कांग्रेस उम्मीदवार मोनिका सैनी के पास कोई संपत्ति नहींं है। चुनावी हलफनामे में मोनिका के पास 1 तोला सोना और 500 ग्राम चांदी है। वार्ड-72 से कांग्रेस प्रत्याशी व NSUI के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश भाटी की पत्नी सुमन के अकाउंट में सिर्फ 12 रुपये है। 22 साल की सुमन जेन-जी कैंडिडेट है उनके पास नगद 80 हजार रुपये है। वार्ड-126 की कांग्रेस कैंडिडेट सोफिया बानो के बैंक में 15 हजार हैं। उनके पास कोई और संपत्ति नहीं है। वार्ड-128 से बीजेपी के मैजिद पठान के पास 35 हजार की संपत्ति हैं। वहीं वार्ड-45 से कांग्रेस के उम्मीदवार सुभाष चंद्र नौनिहाल मजदूर है, उनके पास भी कोई प्रोपर्टी नहीं हैं खाते में 47 हजार रुपए हैं। वार्ड-134 से कांग्रेस उम्मीदवार यशपाल गुर्जर के पास 70 हजार की कुल संपत्ति हैं। टॉप-5 अमीर महिला प्रत्याशी टॉप अमीर महिला उम्मीदवारों में से वार्ड-73 से बीजेपी उम्मीदवार जयश्री अग्रवाल सबसे अमीर हैं। इनके पास 5.5 करोड़ की कुल संपत्ति हैं। वार्ड-123 से बीजेपी की पूनम मेहता के पास 5 करोड़, वार्ड-9 की बीजेपी कैंडिडेट मंजू अग्रावल के पास 4.20 करोड़ की संपत्ति हैं। वार्ड-110 से कांग्रेस उम्मीदवार सुनीता मेठी के पास 2.10 करोड़ की संपत्ति हैं। वहीं वार्ड-145 से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना चतुर्वेदी के पास टोटल 2.12 करोड़ संपत्ति है।
Read full article on Bhaskar