Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

‘जीविका के 20 साल बेमिसाल’ JDU ने बांटी जिम्मेदारियां:दीदियों के अनुभवों और उपलब्धियों को सामने लाया जाएगा, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 27, 2026 👁 1 views
‘जीविका के 20 साल बेमिसाल’ JDU ने बांटी जिम्मेदारियां:दीदियों के अनुभवों और उपलब्धियों को सामने लाया जाएगा, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक
जीविका के 20 साल बेमिसाल नीतीश संवाद कार्यक्रम के आयोजन को लेकर औरंगाबाद अतिथि गृह में जनता दल यूनाइटेड की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दक्षिण बिहार महिला प्रभारी सुप्रिया रानी और जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक का संचालन निवर्तमान जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मंजरी सिंह ने किया। नेताओं ने कार्यक्रम को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया। दक्षिण बिहार महिला प्रभारी सुप्रिया रानी ने कहा कि ‘जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने जीविका से जुड़ी महिलाओं के अनुभवों और उपलब्धियों को कार्यक्रम में प्रमुखता से रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जीविका से जुड़ी दीदियों ने आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। कार्यक्रम के माध्यम से उनके अनुभवों और उपलब्धियों को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। सुरक्षा, यातायात पर भी चर्चा बैठक में कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, मंच, अतिथियों के स्वागत, सुरक्षा, यातायात समेत अन्य व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीविका के माध्यम से महिलाओं के सशक्तीकरण, स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में काम किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने की पहल को कार्यक्रम में प्रमुखता से रखा जाएगा। जिला प्रवक्ता बोले- उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर जदयू के जिला प्रवक्ता रवि सिंह राजपूत ने कहा कि जीविका ने पिछले 2 दशकों में ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में भूमिका निभाई है। ‘जीविका के 20 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम इस यात्रा की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करेंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष रामानुज सिंह, राज्य परिषद सदस्य नागेंद्र सिंह, संगीता प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष नीतू सिंह, ममता गुप्ता, विजय विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष विजय चंद्रवंशी समेत विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष मौजूद रहे। इनमें औरंगाबाद सदर से निरंजन, मदनपुर से लव कुमार सिंह, रफीगंज से मधुकर लाल मेहता, बारुण से मुकेश पटेल, नवीनगर से अरविंद सिंह, ओबरा से अरविंद राम, गोह से विनय पटेल, कुटुंबा से इंदु देवी,देव से बृजेश सिंह और हसपुरा से अरुण पटेल शामिल थे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan