crime
Jaunpur News: सरकी चौकी से महज 5 सौ मीटर दूर चोरों ने चटकाया कई दुकानों का ताला
नगदी समेत लाखों के बेशकीमती जेवरात पर फेरा हाथ, जांच में जुटी पुलिस विनोद कुमार केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरकी डेहरी मोड़ पर शनिवार की रात बेखौफ चोर 4 दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए नगदी समेत बेशकीमती जेवरात पर हाथ साफ कर चंपत हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके ए वरदात का मुआवना कर छानबीन में जुट गई। विदित हो कि अनूप सेठ की स्वर्ण आभूषण की दुकान, वीरेन्द्र उर्फ पप्पू की किराने की दुकान, छोटू यादव व अवनीश कुमार की दुकान कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। चोर बीती रात स्वर्ण आभूषण की दुकान से 7 हजार नगदी, 5 ग्राम सोना व 200 ग्राम चांदी व 22 हजार मूल्य के रोल गोल्ड का सामान चुराकर लिये। दुकान में रखा तिजोरी उठाकर खेत में उठा ले गये, उसे तोड़कर उसमें रखा सामान निकाल लिया। वहीं पप्पू के किराने स्टोर से स्टेपलाइजर, 25 किलो दाल, रिफाइन तेल, चीनी व साबुन उठा ले गये जबकि अन्य दो दुकानों का सिर्फ ताला तोड़ कर चोरी में असफल रहे। चोरी की सूचना पर काफी भीड़ मौके पर इकठ्ठा हो गईयी। भुक्तभोगी ने चोरी की सूचना पुलिस को दिया जिस पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी। खोजी कुत्ता बुलाने की मांग पर उल्टा भड़के चौकी प्रभारी बेखौब चोरों ने जिन 4 दुकानों को अपना निशाना बनाया, वहां से पुलिस चौकी की दूरी लगभग 5 सौ मीटर की दूरी पर है। विडंबना तो देखिये कि चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस को आने में लगभग एक घंटे से अधिक समय लग गया। जब लोग चोरी का खुलासा करने के लिए खोजी कुत्ता को बुलाने की मांग की तो चौकी प्रभारी उल्टे भड़कते हुए कहा खोजी कुत्ता तो इस समय फेल है। वह पुलिस वालों को ही सूंघकर पकड़ती है, क्योंकि घटनास्थल पर पहले पुलिस ही पहुंचती है। वहीं चोरी की इस घटना से लोगों में काफी रोष व्याप्त है।
Read full article on Aap Ki Ummid