Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

Jaunpur News: सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान योजना पर हुई विशेष कार्यशाला

📰 Aap Ki Ummid 🕐 1 min read 📅 September 2, 2026 👁 5 views
Jaunpur News: सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान योजना पर हुई विशेष कार्यशाला
300 से अधिक लाभार्थियों एवं बैंकर्स को दिया गया प्रशिक्षण जौनपुर। युवाओं को स्वावलम्बी बनाने एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत समाधान समिति एवं कार्यालय डिप्टी कमिश्नर इण्डस्ट्रीज जौनपुर (DIC) के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में 300 से अधिक लाभार्थियों के साथ-साथ जनपद के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों एवं प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला को प्रभावी एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम को दो चरणों में आयोजित किया गया। प्रथम चरण— लाभार्थियों का प्रशिक्षण- प्रथम सत्र में 300 से अधिक पंजीकृत युवा लाभार्थियों को सीएम युवा योजना के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई जिसमें कॉर्पोरेट ट्रेनर एवं मुख्य वक्ता डॉ. अमित सिन्हा नें विशेष रुप सें युवाओं को योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने, ऋण आवेदन प्रक्रिया तथा व्यवसाय प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही युवाओं को अपने प्रस्तावित उद्यम को सफलतापूर्वक स्थापित एवं संचालित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। द्वितीय चरण— बैंकर्स का प्रशिक्षण- द्वितीय सत्र में जनपद के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों एवं प्रतिनिधियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित हुआ जहां पूर्व बैंकर एवं एक्सपर्ट मुकेश वार्ष्णेय द्वारा पीपीटी के माध्यम सें लाभार्थियों के ऋण आवेदनों के त्वरित निस्तारण, पोर्टल से संबंधित तकनीकी पहलुओं तथा ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही जिला उद्योग केंद्र, समाधान समिति एवं बैंकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया। डिप्टी कमिश्नर इण्डस्ट्रीज आशुतोष सहाय पाठक ने बताया कि इस दोहरे प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लाभार्थियों एवं वित्तीय संस्थानों के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत करना है, ताकि पात्र युवाओं को समयबद्ध एवं सुगम रूप से ऋण सुविधा उपलब्ध हो सके और वे अपना स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें। युवाओं को उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के साथ रोजगार के नए अवसर सृजित करने में भी यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा जनपद के आर्थिक विकास में योगदान देगी। इस दौरान कोऑर्डिनेटर धीरेन्द्र सिंह चौहान ने लाभार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उद्यम स्थापना, वित्तीय प्रबंधन, बैंकिंग प्रक्रिया एवं व्यवसाय को सफलतापूर्वक संचालित करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में लाभार्थियों द्वारा योजना से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रश्न एवं जिज्ञासाएं भी रखी गईं जिनका विशेषज्ञों एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया। इस दौरान लाभार्थियों एवं बैंक प्रतिनिधियों के मध्य बेहतर संवाद स्थापित करते हुए ऋण प्रक्रिया को अधिक सरल एवं प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक जानकारी साझा की गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में मात्र 72 घंटे में ऋण प्राप्त करने वाले सफल उद्यमी प्रदीप प्रजापति भरोठा खलीलपुर स्वदेशी पेपर प्लेट निर्माण उद्योग द्वारा 3.00 लाख का लोन प्राप्त कर सफल उद्यम संचालन कर अपनी सफलता पर सरकार, जिला उद्योग केन्द्र एवं बैंक का विशेष आभार प्रकट किया। कार्यशाला के समापन पर सभी लाभार्थियों नें बैंक प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं विशेषज्ञों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में असिस्टैंट कमिश्नर जय प्रकाश, अग्रणी जिला प्रबंधक कुमार हर्षमान, अपर साख्यिकीय अधिकारी विनायक शंकर तिवारी, सहायक प्रबंधक रामनवल चौहान, रणजीत वर्मा, जिला उद्योग केन्द्र के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण, समाधान समिति के सदस्य, प्रशिक्षण विशेषज्ञ एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Read full article on Aap Ki Ummid

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan