Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

Jaunpur News: खेत में काम कर रही महिला को सांप ने डसा, उपचार के दौरान हुई मौत

📰 Aap Ki Ummid 🕐 1 min read 📅 September 29, 2026 👁 1 views
Jaunpur News: खेत में काम कर रही महिला को सांप ने डसा, उपचार के दौरान हुई मौत
डाॅ. प्रदीप दूबे सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सुइथाकला (महुआतर) गांव में मंगलवार दोपहर खेत में काम कर रही 50 वर्षीय महिला की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी प्रभावती देवी (50) पत्नी पारसनाथ बिंद मंगलवार दोपहर खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए शाहगंज स्थित राजकीय अस्पताल ले गये। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया। परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मृतका अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। मां की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Read full article on Aap Ki Ummid

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan