education
Jaunpur News: कुटीर पीजी कालेज के 7 छात्रों का हुआ चयन
पराऊगंज, जौनपुर। कुटीर पीजी कालेज चक्के के छात्रों ने रोजगार के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। महाविद्यालय के 7 मेधावी छात्रों का चयन गुजरात की प्रतिष्ठित कम्पनी साकाटा इंक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पानोली गुजरात में हुआ है। यह कैंपस चयन कार्यक्रम आईसीजे के सहयोग एवं करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के सह-संयोजक रविकास मौर्य के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के तहत 15 सितम्बर को कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा छात्रों को कम्पनी एवं रोजगार के अवसरों के बारे में ऑनलाइन जानकारी दी गयी। इसके बाद ऑनलाइन साक्षात्कार आयोजित हुआ। कम्पनी के एचआर मैनेजर हितेश जोशी एवं आईसीजे के अतुल पाण्डेय की देख—रेख में चयन प्रक्रिया पूरी हुई। चयनित छात्रों में आदित्य पाल, संजना पाल, ओम प्रकाश सिंह, शिवम दुबे, वीर बहादुर, शिवांशी यादव, शुभम यादव शामिल हैं। छात्रों के चयन पर प्रबन्धक डा. अजयेन्द्र दुबे ने चयनित छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुये बधाई दिया। वहीं प्राचार्य प्राे. राघवेन्द्र पाण्डेय ने हर्ष व्यक्त किया।
Read full article on Aap Ki Ummid