top
Jaunpur News: ग्रामीण महिला सफाईकर्मियों ने पंचायती राज्यमंत्री को राखी बांध मांगा उपहार
बिपिन सैनी चौकियां धाम, जौनपुर। रक्षाबंधन के बाबत गुरुवार को नगर स्थित एक होटल में पंचायती राज विभाग की महिला सफाई कर्मियों ने पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर को राखी बांधी। साथ ही बीते 20 दिसंबर 2024 को लखनऊ स्थित पंचायती राज निदेशालय में किए गए वादे की याद दिलाई। महिला सफाईकर्मियों ने मंत्री जी से अपनी सेवा नियमावली लागू करने, पदोन्नति और पदनाम परिवर्तन करने का उपहार मांगा। महिला सफाईकर्मियों ने कहा कि मंत्री जी की तरफ से 3 माह में 3 मांग पूरा करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक मांगे पूरी नहीं हुई हैं। बहनों ने राखी भेजकर वादा निभाने की मांग किया है। बता दें कि प्रत्येक जनपद के मुख्यालय पर महिला सफाईकर्मियों ने कार्यक्रम आयोजित कर वादा निभाने हेतु मंत्री जी को प्रतीकात्मक राखी बांध रही व भेज रही हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रीना सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूनम कौशल, उर्मिला चौहान, सुधा मौर्य, विमला, रेखा देवी, अर्चना देवी, नीलम यादव, शकुंतला देवी, माधुरी, टीना, रेखा पाल सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
Read full article on Aap Ki Ummid