Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

Jaunpur News: छात्राओं पर फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार

📰 Aap Ki Ummid 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 6 views
Jaunpur News: छात्राओं पर फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार
अवैध शराब के साथ एक और पकड़ाया डाॅ. प्रदीप दूबे सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें एक युवक पर महिलाओं और छात्राओं पर फब्तियां कसने का आरोप है जबकि दूसरे को 30 पाउच अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार मंगलवार को उपनिरीक्षक कमल किशोर राय एंटी रोमियो टीम के साथ गलगला शहीद बाजार में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि जुनैदपुर नहर पुलिया पर बैठा एक युवक आने-जाने वाली महिलाओं व छात्राओं पर फब्तियां कस रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक छात्राओं को देखकर गाना गाते हुए अभद्र टिप्पणी कर रहा था। पुलिस ने उसे हिरासतमें ले लिया। पूछताछ में उसकी पहचान स्थानीय अमारी निवासी सत्यम पुत्र दयाराम के रूप में हुई। पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई। वहीं उपनिरीक्षक सत्यवीर यादव पुलिस टीम के साथ सवायन गांव में क्षेत्र भ्रमणशील थे। सूचना पर रामसिंह का पुरा में पिकअप वाहन की आड़ में बैठे शंकर पुत्र फिरतू निवासी रामसिंह का पुरा को पुलिस नने पकड़ा लिया। उसके पास रखे 3 गत्तों की तलाशी लेने पर प्रत्येक में 10-10 पाउच देशी शराब बरामद हुई। कुल 30 पाउच गोल्डेन देशी शराब बरामद होने पर पुलिस ने उसे आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत गिरफ्तार कर लिया।। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक कमल किशोर राय, सत्यवीर यादव समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Read full article on Aap Ki Ummid

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan