politics
Jaunpur News: चकबन्दी न्यायालयों में विचाराधीन वादों के निस्तारण को लेकर हुई समीक्षा बैठक
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में चकबन्दी प्रक्रियाधीन ग्रामों की प्रगति तथा चकबन्दी न्यायालयों में विचाराधीन वादों के निस्तारण के सम्बन्ध में मासिक समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में जनपद में कुल 91 ग्राम वर्तमान में चकबन्दी प्रकिया के अन्तर्गत हैं। इनमें से 43 ग्राम 10 वर्ष से अधिक समय से चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत हैं। जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक में शासन की प्राथमिकता के अनुसार 10 वर्ष से अधिक समय से चकबन्दी प्रक्रिया वाले ग्राम की चकबन्दी शीघ्र व सूचितापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिये गयें। 5 वर्ष से अधिक समय से लम्बित वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किये जाने का निर्देश दिया गया। जिन अधिकारियों के द्वारा पांच वर्ष से अधिक समय से लम्बित वादों का निस्तारण कम किया गया है, उनसे स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया गया है। आई०जी०आर०एस० प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण के गुणवत्ता जांच करने हेतु बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी को स्वयं के पोर्टल तथा अधीनस्थ अधिकारी के पोर्टल की रेण्डम जांच करने के निर्देश दिये गये हैं। इस अवसर पर उप संचालक चकबन्दी/अपर जिलाधिकारी (भू०रा०) अजय अम्बष्ट, वन्दोवस्त अधिकारी चकबन्दी शैलेश कुमार, चकबन्दी अधिकारी व सहायक चकबन्दी अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Read full article on Aap Ki Ummid