crime
जोधपुर में दर्दनाक हादसा, पानी की डिग्गी में डूबने से 3 मासूम बच्चों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Jodhpur Drowning Incident: जोधपुर में पानी की डिग्गी में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पानी पीने के लिए उतरी एक लड़की का पैर फिसल गया. उसे बचाने की कोशिश में दो अन्य बच्चे भी डिग्गी में उतर गए और तीनों डूब गए. सूचना मिलने पर बोरुंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने तीनों शव पीपाड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए. मृतकों में 8 वर्षीय प्रवीण, 16 वर्षीय रेखा और 12 वर्षीय सुमन शामिल हैं.
Read full article on News 18 Hindi