crime
जोधपुर में 1.83 लाख के नकली नोट पकड़े:जाली नोटों की सप्लाई की फिराक में घूम रहा था, आरोपी युवक गिरफ्तार
जोधपुर के बोरूंद हल्का क्षेत्र में 1.83 लाख रुपए के नकली नोट पकड़े। पुलिस ने जाली नोटों की सप्लाई के फिराक में घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से बोलेरो कैंपर गाड़ी भी जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरबाज(24) पुत्र सरादीन निवासी बागोरिया, जिला जोधपुर के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है। जोधपुर ग्रामीण एसपी पंकज यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि बोरून्दा हल्का क्षेत्र में गोटन रोड पर एक युवक जाली नोट सप्लाई की फिराक में घूम रहा है। इस पर बोरून्दा पुलिस थाना टीम वहां पहुंची। जहां बोलेरो कैंपर ड्राइवर को पकड़कर उसकी तलाशी ली। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्ज से 500-500 के 367 नोट, 1 लाख 83 हजार 500 रुपए के जाली नोट बरामद किए गए। पुलिस ने बोलेरो कैंपर को जब्त किया। जाली नोटों के संबंध में आरोपी से की जा रही पूछताछ पुलिस आरोपी से नकली नोटों के संबंध में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में बोरूंदा थानाप्रभारी सहायक पुलिस उपनिरीक्षक जगदीश, हेड कॉन्स्टेबल लखपतराम,कॉन्स्टेबल मनोज कुमार मीणा, बिरमाराम, नमोनारायण, दिनदयाल और सोहनलाल शामिल रहे।
Read full article on Bhaskar