politics
जोधपुर की 6 नगरपालिकाओं में से 3 में बीजेपी जीती:2 में कांग्रेस, पीपाड़ में निर्दलीय किंगमेकर; जानिए कौन-कितने वोटों से जीता
जोधपुर जिले की 6 नगरपालिकाओं के नतीजे आ गए हैं। इन 6 नगरपालिकाओं में से 2 में कांग्रेस और 3 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। वहीं एक नगरपालिका में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है लेकिन यहां भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस ने मथानिया और भोपालगढ़ में जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा ने तिंवरी, बिलाड़ा और बालेसर में जीत दर्ज की। पीपाड़ में भाजपा ने बढ़त बनाई है लेकिन स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाया है। इन नगरपालिकाओं में 9 सितंबर को मतदान हुआ था और आज (14 सितंबर) को नतीजे जारी किए गए हैं। इन नगरपालिकाओं में भाजपा ने दर्ज की जीत तिंवरी नगरपालिका के 25 वार्ड में भाजपा 13 और कांग्रेस ने 11 सीट पर जीत हासिल की है। वहीं एक वार्ड में निर्दलीय ने बाजी मारी है। यहां भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। कुल 25 वार्डों के लिए 80 प्रत्याशी मैदान में थे। बता दें कि चेयरमैन का पद SC वर्ग के लिए आरक्षित है। बालेसर नगरपालिका के 25 वार्डों से भाजपा ने 15 वार्डों में जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस ने 9 और निर्दलीय ने एक सीट पर जीत हासिल की। बालेसर में भाजपा को बहुमत मिल गया है। ऐसे में यहां भाजपा का चेयरमैन बनना तय माना जा रहा है। बालेसर नगरपालिका में कुल 25 वार्ड के लिए 64 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें भाजपा और कांग्रेस के 25-25 उम्मीदवार शामिल थे, जबकि 14 अन्य प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे थे। बिलाड़ा नगरपालिका में भाजपा को बहुमत मिला है। यहां 40 वार्डों में से भाजपा ने 24 पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस को 12 सीटें मिली हैं। 4 सीटों पर निर्दलीय जीते हैं। यहां कांग्रेस जीती मथानिया नगरपालिका के 25 वार्डों के नतीजे आ गए हैं। भाजपा को 7 सीटें मिली। वहीं, कांग्रेस को 16 सीटों के साथ बहुमत मिल गया है। जबकि 2 निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। चुनाव में 25 वार्डों के लिए 80 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें भाजपा और कांग्रेस के 25-25, रालोपा के 7 और 23 अन्य प्रत्याशी शामिल हैं। भोपालगढ़ नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज है। नगरपालिका के 25 वार्ड में कांग्रेस 13 वार्ड में जीत हासिल की है। वहीं भाजपा ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी 2 विजयी हुई है। एक सीट पर निर्दलीय जीता है। तिंवरी के चुनाव परिणाम, इनको मिली जीत देखें मथानिया नगरपालिका का वार्डवार रिजल्ट.. देखें बालेसर नगरपालिका परिणाम.... बालेसर के विजेताओं की लिस्ट बालेसर के विजेताओं की PHOTOS.... भोपालगढ़ नगरपालिका का परिणाम भोपालगढ़ में वार्डवार विजेता पीपाड़ नगरपालिका का रिजल्ट.. बिलाड़ा नगर पालिका का रिजल्ट..
Read full article on Bhaskar