politics
जनपद में चीनी की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को लेकर डीएम ने दिए निर्देश
बस्ती। बस्ती जिले में चीनी की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने आमजन को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार पर्याप्त मात्रा में चीनी उपलब्ध कराने तथा आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से चीनी की वर्तमान उपलब्धता, आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनपद में चीनी की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। संबंधित अधिकारी नियमित रूप से स्टॉक की निगरानी करें और आवश्यकता के अनुसार समय से ...
Read full article on Swatantra Prabhat