Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

जनपद बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में ध्वजा रोहण कर राष्ट्र ध्वज को दी गई सलामी

📰 Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br 🕐 1 min read 📅 August 15, 2026 👁 4 views
जनपद बलरामपुर- 80वें स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी गई। तथा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया तत्पश्चात राष्ट्रीय गीत का गायन कर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया गया। ध्वजारोहण व राष्ट्रगान/राष्ट्रीय गीत के गायन के उपरान्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर महोदय द्वारा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को संबोधित करते हुए कहा गया कि पुलिस बल एक अनुशासित एवं जिम्मेदार बल है, जिसके कंधों पर समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा एवं जनसेवा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पुलिसकर्मियों को अपने चुनौतीपूर्ण दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को सकारात्मक सोच के साथ सदैव ऊर्जावान रहते हुए जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने हेतु प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बलरामपुर पुलिस परिवार के कठिन परिश्रम एवं सार्थक प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई दी गई, जिसके परिणामस्वरूप जनपद में विभिन्न धार्मिक आयोजन, त्यौहार, कांवड़ यात्रा, जुलूस एवं अन्य चुनौतीपूर्ण कार्यक्रमों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश एवं अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर द्वारा सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रदत्त प्रशंसा चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र को प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ एवं सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई। और अंत में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बलरामपुर पुलिस परिवार एवं जनपदवासियों सहित देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई तथा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा प्रदान किया गया। पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा प्रदत्त प्रशंसा चिन्ह (रजत) व अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र कम्प्यूटर ऑपरेटर (डीसी) सत्येन्द्र श्रीवास्तव को, अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र कम्प्यूटर ऑपरेटर राजेन्द्र कुमार को प्रदान कराया गया। यू0पी0 112 मुख्यालय द्वारा सराहनीय कार्य व उत्कृष्ट रिस्पांस टाइम हेतु दिए गए प्रशस्ति पत्र का विवरण-* *सराहनीय कार्य हेतु* कमांडर प्रशांत सिंह सब कमांडर ललित कुमार पायलट राजेंद्र कुमार कमांडर गणेश कुमार सब कमांडर राम कुमार मौर्य पायलट दीप नारायण सिंह *उत्कृष्ट रिस्पांस टाइम हेतु* कमांडर कुलदीप यादव सब कमांडर मनोज पाल कमांडर रोहित मिश्रा सब कमांडर हरिओम चालक अशोक शुक्ला चालक अशोक पांडेय को प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी ललिया देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी उतरौला/लाइंस डॉ जितेन्द्र कुमार क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल, क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह, पुलिस उपाधीक्षक अशोक सिंह पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी यातायात वीरसेन सिंह व प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। हिन्दी संवाद न्यूज से रिपोर्टर वी. संघर्ष बलरामपुर।
Read full article on Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan