Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

जनपद बलरामपुर -पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के प्रत्येक थाने पर की गई जनसुनवाई अधिकारियों की नियुक्ति

📰 Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br 🕐 1 min read 📅 August 27, 2026 👁 2 views
जनपद बलरामपुर - पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा आमजन की शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण तथा जनपद में जनसुनवाई प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जनपद के प्रत्येक थाने पर जनसुनवाई अधिकारी की नियुक्ति की गई है। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जारी आदेश के अनुसार थाने पर नियुक्त जनसुनवाई अधिकारी द्वारा थाने पर आए प्रत्येक शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनकर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी से विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कराते हुए समस्या का निराकरण कराया जाएगा। -:जारी आदेश के मुख्य बिंदु:- *1. जनसुनवाई अधिकारी की नियुक्ति:* जनपद के समस्त थानों में थाना स्तर पर जनसुनवाई अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिनका मुख्य दायित्व होगा कि वे प्रतिदिन सुबह 08:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक थाना परिसर के निर्धारित स्थान पर उपस्थित रहकर दूर-दराज से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरतापूर्वक सुनेंगे। *2. मृदु व्यवहार एवं सम्मान:* जनसुनवाई के दौरान आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ताओं के साथ मृदुभाषी, शिष्ट व्यवहार किया जाए। उनकी बात को धैर्यपूर्वक सुना जाए तथा उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया जाए। किसी भी शिकायतकर्ता के साथ दुर्व्यवहार क्षम्य नहीं होगा। *3. त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण:* थाना स्तर पर प्राप्त होने वाली समस्त शिकायतों, प्रार्थना पत्रों, आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त संदर्भों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित विधिक निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाए। भूमि विवाद में राजस्व टीम के साथ संयुक्त जांच, पारिवारिक विवाद में काउंसलिंग एवं गंभीर प्रकृति की शिकायतों में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। *4. फीडबैक एवं समीक्षा:* प्रत्येक जनसुनवाई अधिकारी द्वारा किए गए निस्तारण की उच्चाधिकारीगण द्वारा प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से फीडबैक भी प्राप्त किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों / कर्मचारियों के विरुद्ध दण्डात्मक/विभागीय कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य जनता एवं पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करना तथा आमजन को थाने से ही न्याय दिलाना है। हिन्दी संवाद न्यूज से रिपोर्टर वी. संघर्ष बलरामपुर।
Read full article on Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan