Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

जनपद बलरामपुर-पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा थाना पचपेड़वा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

📰 Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br 🕐 1 min read 📅 August 27, 2026 👁 3 views
pजनपद बलरामपुर- आज पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा थाना पचपेड़वा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, बैरक, मालखाना, मिशन शक्ति केन्द्र, सीसीटीएनएस कार्यालय एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों/स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना कार्यालय में अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों, आईजीआरएस प्रकरणों एवं लंबित अभियोगों की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों में नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा पीड़ित/शिकायतकर्ता की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। थाना क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नियमित रूप से संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रात्रि गश्त एवं क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने, संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी रखने तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनकर त्वरित निस्तारण करने तथा महिला एवं बाल संबंधी अपराधों में प्रभावी एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना परिसर एवं अभिलेखों की स्वच्छता, अनुशासन एवं पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया तथा सभी अधिकारी/कर्मचारियों को पूर्ण मनोयोग, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनसुनवाई, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल, प्रभारी निरीo थाना पचपेड़वा ओमप्रकाश चौहान व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे। हिन्दी संवाद न्यूज से रिपोर्टर वी. संघर्ष बलरामपुर।
Read full article on Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan