lifestyle
जैन मंदिर में चप्पल फेंकने का आरोप:पर्युषण पर्व के दौरान धार्मिक भावनाएं आहत, जैन समाज ने ASP को शिकायत पत्र सौंपा
नरसिंहपुर शहर के गुदरी बाजार कंदेली स्थित 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व के दौरान पवित्रता भंग करने और धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए जैन समाज ने पुलिस में शिकायत की है। समाज की तरफ से थाना कोतवाली प्रभारी के नाम एएसपी संदीप भूरिया को शिकायत पत्र सौंपा गया। शिकायत में बताया गया कि 16 से 25 सितंबर तक पर्युषण पर्व के तहत मंदिर में शाम के समय आरती और प्रवचन के कार्यक्रम चल रहे थे। 17 सितंबर की शाम प्रवचन और आरती के दौरान मंदिर के सामने और बगल में रहने वाले हरि सोनी, आरिफ, तारिक और कुछ अन्य लोगों पर मंदिर परिसर में चप्पलें फेंकने का आरोप है। शिकायत के मुताबिक, ये चप्पलें वहां बैठे लोगों को लगीं। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज भी की, ऐसा आरोप लगाया गया है। जैन समाज ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित अन्य धाराओं में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Read full article on Bhaskar