politics
Jamshedpur में बेखौफ बदमाश, काम से लौट रही युवती से सरेराह छीना मोबाइल !
Jamshedpur में बेखौफ बदमाश, काम से लौट रही युवती से सरेराह छीना मोबाइल ! झारखंड के जमशेदपुर स्थित मानगो थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक युवती को निशाना बनाते हुए मोबाइल छिनैती की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती सुमन कुमारी रविवार को अपना काम खत्म कर... pic.twitter.com/QK6L1Xhkpk — Bansal News Official (@BansalNews_) September 22, 2026 झारखंड के जमशेदपुर स्थित मानगो थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक युवती को निशाना बनाते हुए मोबाइल छिनैती की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती सुमन कुमारी रविवार को अपना काम खत्म कर घर लौट रही थी, तभी जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित ब्रह्मा पथ के पास अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद मानगो थाना पुलिस एक्शन में आई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। वहीं, घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है और उन्होंने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
Read full article on Bansal News