politics
जालोर में पंचायती राज चुनाव की लॉटरी:43 जिला परिषद, 262 पंचायत समिति की वर्गवार होगी लॉटरी
जालोर में जिला कलेक्ट्रेट के कांफ्रेंस हॉल में बुधवार को 43 जिला परिषद सदस्य, 14 प्रधान और 14 पंचायत समिति के 262 सदस्यों की आरक्षित लॉटरी श्रेणीवार निकाली जाएगी। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां कर ली है। अगले दिन 24 सितंबर (गुरुवार) को 433 ग्राम पंचायत सरपंच और 4187 वार्ड पंच की लॉटरी निकाली जाएगी। इसके दो-तीन दिन बाद चुनाव आयोग चुनावी शेड्यूल जारी करेगा, जिसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लग जाएगी। 23 और 24 सितंबर निकलेगी लॉटरी पंचायती राज चुनाव की आरक्षित लॉटरी को लेकर दो बार तारीखों का ऐलान किया गया, लेकिन ऐनवक्त पर उसे स्थगित कर दिया गया है। अब 23 और 24 सितंबर को जिला मुख्यालाय पर ये लॉटरी निकाली जाएगी। इसको लेकर जिला निर्वाचन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। पंचायत समिति में ग्राम पंचायत और पंचायत समिति के वार्ड
Read full article on Bhaskar