Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

जिला निर्वाचन अधिकारी ने 14 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया:खैरथल-मुंडावर में सुरक्षा, मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 21, 2026 👁 1 views
जिला निर्वाचन अधिकारी ने 14 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया:खैरथल-मुंडावर में सुरक्षा, मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
खैरथल जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश ने नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत शुक्रवार को खैरथल और मुंडावर नगर पालिका क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान 14 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के समय एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपाल जाट, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सत्यवीर सिंह और नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा सहित संबंधित अधिकारी तथा बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने खैरथल और मुंडावर क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल खैरथल, इंजीनियरिंग प्वाइंट पब्लिक स्कूल खैरथल, राजकीय स्कूल तिनकीरुड़ी, राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल रैणागिरी और महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक स्कूल मुंडावर में स्थित सभी 14 मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ से मतदाताओं की संख्या, केन्द्रों की स्थिति और उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रकाश ने मतदान कक्षों में रंग-रोगन, खिड़कियों की मरम्मत और पर्याप्त रोशनी के लिए अतिरिक्त लाइटें लगवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पेयजल, बिजली, रैम्प और शौचालय जैसी सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उपाध्याय ने असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने और संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर उड़न दस्ते के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने शांतिपूर्ण और निर्भीक मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने पर बल दिया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan