crime
जेल के बाहर रील बनाना पड़ा महंगा, 2 युवक गिरफ्तार:धमतरी में सार्वजनिक स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित करने पर पुलिस ने की कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के धमतरी में जेल परिसर के बाहर रील बनाना दो युवकों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दोनों युवकों ने जेल के मुख्य गेट के पास मोबाइल से रील बनाई और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे। जेल के मुख्य गेट पर बना रहे थे रील पुलिस के मुताबिक, पेट्रोलिंग के दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि जिला जेल/उप जेल धमतरी के मेन गेट के पास दो युवक रील बना रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों युवक वहां लोगों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था में परेशानी पैदा करते मिले। पुलिस ने महंत घासीदास वार्ड निवासी शेख आसिफ (20) और सुंदरगंज वार्ड निवासी जसवंत सिंह हिरा (23) को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Read full article on Bhaskar