Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

जांगिड़ समाज की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ:सुभाष चंद्र नागल बने प्रधान, एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 30, 2026 👁 5 views
जांगिड़ समाज की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ:सुभाष चंद्र नागल बने प्रधान, एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान
ब्यावर में श्री विश्वकर्मा प्रबंध समिति, जांगिड़ समाज चारों पट्टियां की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मेवाड़ी गेट बाहर स्थित विश्वकर्मा भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुभाष चंद्र नागल ने प्रधान पद की शपथ ली। समारोह का शुभारंभ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और भगवान श्री विश्वकर्मा जी की आरती के साथ हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। उपप्रधान सुगनचंद लेखरा, मंत्री अरुण आसलिया, उपमंत्री मुकेश बुढ़ल और कोषाध्यक्ष रमेशचंद पखारोट सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की। उल्लेखनीय है कि गत 12 अगस्त को हुए चुनाव में सुभाष चंद्र नागल को प्रधान चुना गया था। कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा मंदिर मेड़ता के प्रधान पुखराज पालड़िया, मंत्री शिवप्रकाश लदोया, निमाज से मोतीलाल जी, समाज के वरिष्ठजन जसराज जायलवाल, पूर्व प्रधान शंभूलाल लेखरा, मुख्य संरक्षक बसंत कुमार गेपाल, किशनलाल किंजा, किशन बुढ़ल, मांगीलाल ढीवान, ओमप्रकाश खंडेलवाल, अशोक छड़ियां समेत अनेक गणमान्यजन और समाजबंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाजबंधुओं ने नवनिर्वाचित प्रधान सुभाष चंद्र नागल और पूरी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने नई कार्यकारिणी से समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने, संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को नई दिशा देने का आह्वान किया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan