politics
जांच से पीछे नहीं हट रहा हूं, पूरे कार्यकाल की जांच करा ले सरकार: हरीश रावत
देहरादून, 21 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने आगामी सिद्धपीठों के दौरे की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की धरती के प्रमुख सिद्धपीठों में जाकर वहां पूजा-अर्चना करेंगे और प्रसाद वितरित करेंगे। इसी दौरान रावत ने अपने पूरे मुख्यमंत्री कार्यकाल की जांच के लिए एक न्यायिक या जांच आयोग गठित किए जाने की मांग भी दोहराई। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय अलग-अलग जांच एजेंसियों के जरिए कार्रवाई या जांच कराने के बजाय उनके पूरे कार्यकाल की एक साथ जांच करा ली जानी चाहिए।
Read full article on Aapkarajasthan