politics
'जो कहते थे रामराज लाएंगे, उन्होंने रामधन ही लूट लिया', अखिलेश का BJP पर प्रहार, पुलिस करप्शन पर बिफरे
Akhilesh Yadav Address: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जो लोग 'रामराज' लाने का दावा करते थे, उन्होंने तो 'रामधन' तक को लूट लिया. इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि थानों में 'हथेली गर्म, पुलिस तुरंत नर्म' का खेल चल रहा है. सपा प्रमुख ने 26 हजार प्राइमरी स्कूलों के बंद होने, सरकारी नौकरियों के खात्मे और जाति जनगणना के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए 2027 में समाजवादी सरकार का आह्वान किया.
Read full article on News 18 Hindi