top
इटावा के सब इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से निधन:बरेली ट्रैफिक पुलिस में थे तैनात, पैतृक गांव खितौरा में होगा अंतिम संस्कार
बरेली में तैनात सब इंस्पेक्टर योगेंद्र यादव का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम खितौरा के निवासी थे। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गांव खितौरा में किया जाएगा। उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर बरेली में तैनात योगेंद्र सिंह यादव पुत्र स्व. विजय बहादुर सिंह का आकस्मिक निधन बुधवार को हुआ। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों तथा शुभचिंतकों में मातम छा गया। उनका पार्थिव शरीर बुधवार देर शाम तक उनके पैतृक गांव खितौरा स्थित निवास पर पहुंच जाएगा। गुरुवार को गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह जानकारी उनके चाचा के पुत्र एवं किसान नेता ध्यान सिंह यादव ने दी। उन्होंने बताया कि सुनील यादव (पूर्व प्रधान), अनिल कुमार (एसआई), विपिन कुमार, ताले सिंह और महावीर सिंह पार्थिव शरीर को लेकर गांव आ रहे हैं। योगेंद्र सिंह यादव के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
Read full article on Bhaskar