Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

इटारसी के राधाकृष्ण मार्केट के गोदाम में आग:दूसरी मंजिल पर कपड़े-साड़ियों का सामान जला, मौके पर पहुंची 5 दमकल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 27, 2026 👁 3 views
इटारसी के राधाकृष्ण मार्केट के गोदाम में आग:दूसरी मंजिल पर कपड़े-साड़ियों का सामान जला, मौके पर पहुंची 5 दमकल
इटारसी के राधाकृष्ण मार्केट में गुरुवार रात 8 बजे के करीब एक कपड़े की गोदाम में आग लग गई। मार्केट की दूसरी मंजिल पर स्थित एक कपड़े की दुकान के गोदाम में यह आग लगी, जिसमें साड़ियां और अन्य कपड़े रखे हुए थे। रक्षाबंधन की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजार में मौजूद थे, जिससे घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। आगजनी की घटना सदाशिव साड़ी सेंटर की बताई जा रही है जानकारी के अनुसार, आग राकेश बिजलानी की दुकान के ऊपर बने गोदाम में लगी। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम से निकलने वाला धुआं आसपास की दुकानों तक पहुंचने लगा। एहतियात के तौर पर दुकानदारों और आसपास मौजूद लोगों ने अपनी दुकानों से कपड़े और अन्य सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया। आग की सूचना फैलते ही बाजार में भीड़ के कारण कुछ समय के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, और ग्राहक व दुकानदार सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे। घटना की सूचना मिलते ही इटारसी नगरपालिका की दो फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। बाजार में अत्यधिक भीड़ होने के कारण फायर ब्रिगेड को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आग से गोदाम में रखे कपड़े और साड़ियों के सामान को भारी नुकसान होने की आशंका है। फिलहाल, आग से हुए कुल नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। आग लगने के वास्तविक कारण का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। डेढ़ घंटे से उठ रहीं लपटें आग लगने के बाद मौके पर इटारसी, सीपीई और आसपास की करीब 5 फायर ब्रिगेड मौके पर आग बुझाने का कार्य कर रही है। अभी भी कपड़ा गोदाम में आग लगी हुई है। डेढ़ घंटे से यह आग लगने लगी हुई हैं। आज से लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका है। आग लगने से राखी त्यौहार खरीदने आए ग्राहकों हड़कंप मच गया। मौके मध्य प्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, भाजपा के इटारसी नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे और पार्षद राहुल प्रधान इटारसी थाना प्रभारी सौरभ पाण्डेय सहित पुलिस वालों मौके पर मौजूद है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan