crime
इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा लाइटर की रील पोस्ट की, युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख भागा, गिरने से घायल हुआ; दो बाइक भी जब्त
बांसवाड़ा की सदर थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर हथियारनुमा लाइटर के साथ रील बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पिस्टलनुमा लाइटर के साथ वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। सोशल मीडिया सेल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नयागांव तालाब के पास दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। पुलिस को देखकर वह साथी के साथ भागने लगा, लेकिन गिरने से उसके हाथ-पैर में चोट लग गई। पुलिस ने उसे पकड़कर गिरफ्तार किया और मौके से उसकी दो बाइक भी जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया सेल से सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति हथियारों के साथ वीडियो वायरल कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नयागांव तालाब के पास दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी और उसका साथी भागने लगे। इसी दौरान विनोद गिर गया और उसके दाहिने हाथ व पैर में चोट लग गई। पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। डुप्लीकेट पिस्टलनुमा लाइटर से बनाया वीडियो पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपनी सोशल मीडिया आईडी से डुप्लीकेट पिस्टलनुमा लाइटर का वीडियो पोस्ट किया था। पुलिस का कहना है कि वीडियो का मकसद डॉनगिरी दिखाकर आम लोगों में भय और दहशत का माहौल पैदा करना था। आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह के निर्देशन तथा सीओ रामकुमार के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी रूपसिंह, एएसआई केशचंद्र, हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह, कांस्टेबल भीष्मप्रताप सिंह (सोशल मीडिया सेल), मनदीप, भूरलाल और लोकेन्द्र सिंह शामिल रहे।
Read full article on Bhaskar