crime
इंदौर में कार से 27 लाख रुपए चोरी, नौकर गिरफ्तार:24.50 लाख बरामद; सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से हुआ खुलासा
इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में विकास स्वीट्स के सामने खड़ी कार से 27 लाख रुपए चोरी करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को मालिक के नौकर को गिरफ्तार किया है। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से 24 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए हैं। डीसीपी नरेंद्र रावत ने टीम के साथ मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 24 अगस्त 2026 को फरियादी गौरव मित्तल ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कार में 27 लाख रुपए रखे थे, जिन्हें उनके निजी ड्राइवर रोहित पुत्र स्व. लक्ष्मण सिंह कोसे ने मौका पाकर चुरा लिया और फरार हो गया। वारदात का खुलासा करने के लिए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर 15 सितंबर को घेराबंदी कर रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 24 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए। आरोपी ने बाकी रकम खर्च करना बताया है।
Read full article on Bhaskar