Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

इमाम के बेटे पर युवती को अगवा करने का आरोप:रात में फोन पर बात, सुबह घर से गायब मिली बेटी, पुलिस ने की FIR

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 18, 2026 👁 2 views
इमाम के बेटे पर युवती को अगवा करने का आरोप:रात में फोन पर बात, सुबह घर से गायब मिली बेटी, पुलिस ने की FIR
मेरठ कचहरी स्थित मस्जिद के इमाम के बेटे पर एक हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगा है। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी का धर्म परिवर्तन कराए जाने और उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवती तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी थाने पहुंच गए और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी युवती के पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार रात उनकी बेटी किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। शक होने पर उन्होंने बेटी से पूछा तो उसने सहेली से बात करने की बात कही। इसके बाद वह सोने चले गए। मंगलवार सुबह रोज की तरह काम पर निकल गए। कुछ देर बाद पत्नी का फोन आया कि बेटी घर पर नहीं है। वह काम छोड़कर घर लौटे और आसपास तथा परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन युवती का पता नहीं चला। सहेली बोली- फैज ले गया बेटी को पिता के मुताबिक, बेटी अक्सर ब्रह्मपुरी क्षेत्र की रहने वाली एक सहेली का जिक्र करती थी। उससे फोन पर जानकारी की गई तो कथित तौर पर पता चला कि युवती को कचहरी स्थित मस्जिद के इमाम मंसूल का बेटा फैज अपने साथ ले गया है। पिता ने आरोप लगाया कि फैज अक्सर रात के समय उनकी बेटी से फोन पर बात करता था। सोमवार रात भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद ही युवती घर से गायब हो गई। FIR कर तलाश में जुटी पुलिस बेटी के गायब होने और फैज पर शक के बाद पिता सीधे सिविल लाइन थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। इसी दौरान अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही भी थाने पहुंच गए। उन्होंने युवती के पिता से बातचीत की और पुलिस अधिकारियों से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश के लिए टीम गठित कर दी। पुलिस टीम कचहरी स्थित मस्जिद भी पहुंची और वहां युवती तथा आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन इमाम वहां से फरार हो गया। पुलिस अब मोबाइल फोन की लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर युवती तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवती के बरामद होने और जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ होगी। लव जिहाद का आरोप, हिंदू संगठन ने उठाए सवाल हिंदू संगठन ने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए मस्जिदों और मदरसों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कहा कि युवती के पिता ने धर्म परिवर्तन और बेटी की हत्या की आशंका जताई है, इसलिए पुलिस को मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती को जल्द बरामद करना चाहिए। प्रदेश सरकार से ऐसे मामलों में हस्तक्षेप की मांग सिरोही ने प्रदेश सरकार से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि जांच में किसी संस्था या व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में केवल आरोपी की गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि पूरे नेटवर्क की जांच होनी चाहिए। हालांकि, मस्जिद या मदरसे की भूमिका को लेकर लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच में अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस फिलहाल युवती की बरामदगी और आरोपी की तलाश पर केंद्रित है। युवती के मिलने और उसके बयान दर्ज होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वह किन परिस्थितियों में घर से गई और उसके साथ क्या हुआ।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan