Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

ईदगाह रोड पर 11 दर्जन अतिक्रमण चिन्हित:अलीगढ़ में नगर निगम की संपत्ति टीम ने की कार्रवाई, 11 पर लगाए लाल निशान

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 16, 2026 👁 1 views
ईदगाह रोड पर 11 दर्जन अतिक्रमण चिन्हित:अलीगढ़ में नगर निगम की संपत्ति टीम ने की कार्रवाई, 11 पर लगाए लाल निशान
शाहजमाल ईदगाह रोड को अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम से मुक्त कराने की कवायद शुरू हो गई है। नगर निगम की संपत्ति और प्रवर्तन टीम ने बुधवार को ईदगाह रोड के आसपास 11 दर्जन अतिक्रमण चिन्हित किए, जबकि 11 अतिक्रमणों पर लाल निशान लगाए गए। चिन्हांकन के बाद अब नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। दरअसल, मई में नगर आयुक्त ने वार्ड-83 के शाहजमाल ईदगाह क्षेत्र का निरीक्षण किया था। उस दौरान स्थानीय पार्षद मुशर्रफ हुसैन महजर ने नई ईदगाह के पास से रियाज दूध वाले तक सड़क किनारे दुकानों और अन्य अतिक्रमण की शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त ने संपत्ति विभाग को मौके पर स्थलीय जांच कर अतिक्रमण चिन्हित करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में बुधवार को टीम ने ईदगाह रोड और आसपास के क्षेत्र में कार्रवाई की। चौड़ीकरण के बाद बदलेगा सड़क का स्वरूप नगर आयुक्त ने बताया कि शाहजमाल ईदगाह रोड को जल्द चौड़ा करने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। सड़क को बेहतर सुविधाओं के साथ विकसित करने का प्रस्ताव है, ताकि क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या कम हो और आवागमन सुगम हो सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर को अतिक्रमण और जाम से राहत दिलाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। शाहजमाल ईदगाह क्षेत्र में चिन्हित किए गए अतिक्रमणों के संबंध में नियमानुसार अगली कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan